ह्यूमॅन लैब्स ने रोबोटिक्स डेटा के लिए 47 मिलियन डॉलर जुटाए

बेंगलुरु स्थित भारतीय स्टार्टअप ह्यूमॅन लैब्स ने रोबोटिक्स और फिजिकल एआई अनुसंधान के लिए वास्तविक मानवीय गतिविधि डेटा प्रदान करने वास्ते 47 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। इसमें एक्सेल के नेतृत्व में 26 मिलियन डॉलर इक्विटी और लाइटहाउस कैंटन के नेतृत्व में 21 मिलियन डॉलर वेंचर डेट शामिल है। कंपनी 20 से अधिक देशों में डेटा संग्रह का संचालन करती है, जबकि उसका लगभग 90 प्रतिशत राजस्व अमेरिका स्थित ग्राहकों से आता है।