एज ने ऑस्ट्रेलियाई कंपनी क्यू कंट्रोल में 50 मिलियन डॉलर का किया निवेश

अबू धाबी स्थित रक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी समूह ‘एज’ ने कुल 290 मिलियन डॉलर के सीरीज सी फंडिंग दौर के तहत ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ‘क्यू कंट्रोल’ में 50 मिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस क्वांटम इंफ्रास्ट्रक्चर सॉफ्टवेयर और सैटेलाइट सिग्नल व्यवधान-प्रतिरोधी नेविगेशन सिस्टम के विकास में मदद करेगा।